
घायल युवक चंद्रशेखर चंद्रवंशी से मिलने मेडिसिटी अस्पताल पहुंचीं पूर्व विधायक छन्नी साहू
बेहतर उपचार के लिए अधिकारियों से की चर्चा
छुरिया। क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहने वाली पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। ग्राम गैंदाटोला निवासी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर चंद्रवंशी का हालचाल जानने वे मेडिसिटी अस्पताल पहुंचीं और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पूर्व विधायक छन्नी साहू ने अस्पताल में भर्ती युवक एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने उपचार की स्थिति की जानकारी लेने के बाद कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर घायल युवक के बेहतर इलाज और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को हरसंभव सहायता मिलनी चाहिए तथा उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। पूर्व विधायक ने चिकित्सकों से भी युवक के इलाज पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया।
गौरतलब है कि ग्राम गैंदाटोला निवासी चंद्रशेखर चंद्रवंशी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका उपचार मेडिसिटी अस्पताल में जारी है। पूर्व विधायक छन्नी साहू के अस्पताल पहुंचकर हालचाल जानने और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करने की पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना ही छन्नी साहू की पहचान है। उनका यह मानवीय प्रयास जनप्रतिनिधि के संवेदनशील चेहरे को दर्शाता



