घोंघाडीह नाला के पास जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार, 16,550 रुपये जब्त
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम घोंघाडीह नाला के पास जुआ खेल रहे छह लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुए के फड़ से 16,550 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कोटा नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में राजा रजक (32) निवासी पुरानी बस्ती कोटा, सूरज कश्यप (27) निवासी कपासिया कला, आदित्य बंजारे (19) निवासी कपासिया कला, नितेश साहू (26) निवासी फिरंगीपारा कोटा, सोमनाथ शर्मा (32) निवासी पुरानी बस्ती कोटा तथा कमलेश केंवट (35) निवासी ग्राम नेवरा, थाना कोटा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के निर्देशन में की गई।


