देश विदेश कीनॉलेजन्यूज़

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के साउथ पोल पर लैंड, ऐसा करने वाला भारत बना पहला देश, चांद पर उतरते ही चंद्रयान ने ISRO को भेजा संदेश

ISRO On Chandrayaan 3 Landing: भारत का चंद्रयान-3 बुधवार (23 अगस्त) को इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल (South Pole) पर लैंड कर गया. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) पर इसरो (ISRO) ने ट्वीट कर बधाई दी है. चांद के साउथ पोल पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा था. भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है.

इसरो ने ट्वीट किया, “चंद्रयान-3 मिशन का संदेश- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी. चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई.” चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा, “भारत चंद्रमा पर है.” 

पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक क्षण 

विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लाइव टेलीकास्ट में पीएम मोदी भी दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसरो के केंद्र से जुड़े हुए थे. पीएम मोदी ने पूरे देश को बधाई देते हुए कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है. ये नए भारत का सूर्योदय है. हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया. भारत अब चंद्रमा पर है. 

अब चंदा मामा बहुत दूर के नहीं

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इससे पहले कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक नहीं पहुंचा है. हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं. भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है. यह सफलता पूरी मानवता की है. कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button