
धान खरीद की स्थिति बेहतर, जिसे व्यवस्था पर भरोसा न हो वो करे विरोध: मुख्यमंत्री बघेल
एक ओर देश भर के किसान दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से लाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ बीते एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भाजपा किसानों के लिए प्रदर्शन कर रही है। भाजपा यह प्रदर्शन राज्य में धान खरीद की प्रक्रिया में किसानों के सामने आने वाली समस्याओं के खिलाफ कर रही है।
वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में प्रदर्शन करने वालों को आड़े हाथों लिया है। बघेल ने कहा कि लाखों किसानों की धान की उपज खरीदी गई है और उनको भुगतान भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा, जो लोग व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं या जिन्हें जिनकी उपज बिकी नहीं है उन्हें तो प्रदर्शन का अधिकार है। लेकिन जिन्हें कोई दिक्कत नहीं है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘करीब 17-18 लाख किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। भाजपा प्रदर्शन कर रही है… जिन लोगों को व्यवस्था में भरोसा नहीं है या जिनकी उपज नहीं बिक पाई है वो प्रदर्शन कर सकते हैं। जिन लोगों ने धान बेचा है और इसका पैसा मिल चुका है, उन्हें प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।’ इससे पहले बघेल तीनों नए कृषि कानूनों के रद्द करने की मांग भी कर चुके हैं।
Nearly 17-18 lakh farmers have sold their produce. BJP is protesting… those who don't believe in the system may protest or those who couldn't sell their produce. The ones who have sold paddy and received the money shouldn't protest: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel pic.twitter.com/4yQRyBHIA2
— ANI (@ANI) January 20, 2021