न्यूज़रायगढ़

चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के तहत जोबी मंडल के….. गौठान पहुंचे भाजपा नेता

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़: मात्र 4 वर्ष के शासन में कोयला घोटाला, चावंल घोटाला,शराब घोटाला,पी एस सी घोटाला के बाद अब भ्रष्टाचार में रिकार्ड बनाने जा रहे प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा संयुक्त बिहार के समय लालू यादव द्वारा किए गए चारे घोटाले से भी बड़ा घोटाला गौमाता के सरंक्षण के नाम से बनाए गए गौठानों के नाम से किए गए 1300 करोड़ के घोटाले की भारतीय जनता पार्टी ने एक अभियान चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत दिनांक 20 से 23 मई तक सभी मंडलों में 10 10 गौठानो में जाकर वहां ग्रामीणों के साथ मिलकर एक संयुक्त पंचनामा बनाकर भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार की पोल खोलने का निर्णय लिया गया है इसी कार्यक्रम के तहत दिनांक 21 और 22 तारीख को खरसिया विधानसभा के जोबी मंडल के ग्राम जेबी,बर्रा, खम्हार, गौरपार,खडगाव, भालूनारा,पामगढ़ के गौठान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवम इस कार्यक्रम के जोबी मंडल के प्रभारी के नेतृत्व में जाकर भूपेश सरकार के इस गौठान योजना में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोले, जहां बर्रा गौठन में जंगल की जमीन पर 13 लाख खर्च करके गौठान बनाया गया है जबकि वास्तविकता में वहां जंगल की लकड़ी से छज्जा बनाकर एक अस्थाई गौठान बनाया गया जहां आज तक ना तो गाय रखी गई ना गोबर जबकि सरकारी रिकार्ड में वहां गोबर खरीदी दिखा रही है जबकि केवाली में तो गौठान बनाया नही गया और राशि आहरण कर ली गई और जबसे अधिक भ्रष्टाचार तो वहां गोबर खरीदी भी दिखा रहा कुल मिलकर इस मंडल के सभी गौठनो में भ्रष्टाचार चरमो पर है आज के इस पोल खोल कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश पटेल,जिला सह कोषाध्यक्ष पवन शर्मा,मंडल प्रभारी सनत नायक,मंडल अध्यक्ष कन्हैया राठिया,महामंत्री भूपेंद्र वर्मा, परखित डनसेना,संजय राठिया,गुहा डांस महंत, ओमप्रकाश डन सेना,विष्णु महराज,लव कुमार डन सेना,जयकिशन चौहान,विष्णु अगरिया,मोहन राठिया,बजरंग सिदार ,मनोज चौहान,अमर सिंह राठिया,साहिल राठिया,गजेंद्र डन सेना सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवम ग्रामीण मौजूद रहे !

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button