‘अग्निपथ’ के बहाने सियासत की आग : प्रदेश भाजपाध्यक्ष का NIA को पत्र, लिखा- आदिवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देश के खिलाफ भड़काया जा रहा

रायपुर। कांग्रेस पार्टी देशभर में अग्निपथ योजना का विरोध कर रही है। छततीसगढ़ में भी इसे लेकर सियासत जारी है। लेकिन अब इसमें राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने केंद्र सरकार की जांच एजेंसी NIA से शिकायत की है। भाजपा ने बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी की शिकायत करते हुए NIA को एक पत्र भेजा है। पत्र में भाजपा ने लिखा है कि, कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी आदिवासियों को देश के खिलाफ हिंसा के लिए भड़का रहे हैं। प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने NIA के निदेशक को पत्र लिखकर विधायक विक्रम मंडावी के भडकाऊ भाषण से अवगत कराया है। पत्र में लिखा गया है कि, अग्निपथ योजना के विरुद्ध यहां हिंसा भड़काने की साजिश रची जा रही है। राष्ट्रविरोधी ताकतों के इशारे पर उपद्रव, तोड़फोड़ और आगजनी कराने की प्लानिंग है। नक्सल हिंसा प्रभावित छत्तीसगढ़ के संवेदनशील क्षेत्र बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने अपने भाषण में अग्निपथ योजना के विरोध में अन्य राज्यों जैसी हिंसा करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को उकसाया है। वे नक्सल हिंसा से जूझ रहे मासूम आदिवासियों को देश के खिलाफ हिंसा करने के लिए भड़का रहे हैं, उकसा रहे हैं, दुष्प्रेरित कर रहे हैं। यह काम स्पष्ट रूप से देशद्रोह है। श्री साय ने लिखा है कि, देश की संपत्ति को आग लगाने का आह्वान करने वाले विधायक के विरुद्ध NIA को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। साय ने विधायक के इस भाषण को कोड करते हुए देश में हुई हिंसा में कांग्रेस की भूमिका होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी जांच करने का आग्रह किया है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button