बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, 24 सितंबर को रायपुर में प्लेसमेंट कैंप, मिलेगी 20 हजार तक सैलरी

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. राजधानी रायपुर (Raipur) के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार (Job News) मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 24 सितंबर को एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स राखी, सेक्टर 25, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा. इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती एकान्टेंट (टैली ईआरपी के साथ), सेल्स एक्सीक्यूटीव, डिलीवरी ब्वाय, सिक्युरिटी गार्ड, टैली कॉलिंग के कुल 65 पदों पर 8 हजार से 20 हजार प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी.

[img-slider id="274450"]

इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक/तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की फोटोकॉरी के साथ उपस्थिति दे सकते हैं. इस प्लेसमेंट कैंप में आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए सम्मिलित होंगे. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में संपर्क कर सकते हैं.

रायपुर में कोरोना पाबंदियों में ढील

 

इधर, रायपुर में लोगों को कोरोना पाबंदियों में और राहत प्रशासन ने दी है. नए निर्देशों के मुताबिक शादी और अन्त्येष्टि में शामिल होने वालों की लोगों की संख्या बढ़ा दी गई है. रायपुर में शादी में शामिल होने वालों की अधिकतम संख्या मैरिज हॉल अथवा समारोह स्थल की क्षमता का 50 फीसदी हुआ तय है. जिलों में भी शादी में अधिकतम 150 लोग और अन्त्येष्टि में 50 लोगों को शामिल होने अनुमति दी गई है. रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी किया है.

इंजीनियर के पदों पर भर्ती

नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट npcc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 10 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेश को देख सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button