छत्तीसगढ़न्यूज़

चैत्र नवरात्रि महापर्व का एलॅन्स परिसर में पूजा अर्चना का आयोजन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिनेश दुबे 9425523686
आप की आवाज
एलॅन्स परिसर मे पूजा अर्चना का आयोजन
बेमेतरा = एलॅन्स पब्लिक स्कूल (प्री प्राइमरी विभाग ) परिसर मे चैत्र प्रतिपदा नूतन वर्ष तथा मंगल कामना हेतु चैत्र नवरात्रि महापर्व मनाया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यजित होता ने माँ दुर्गा के श्री चरणों मे पुष्प अर्पित कर तैल्या चित्र पर दीप प्रज्ज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होने अपने सम्बोधन मे सर्वप्रथम नौ निहालों को नए वर्ष की शुभाकांनाए दी तथा कहा कि नवरात्रि दो ऋतुओ के संधिकल मे स्वयं को तराशने व निखारने वाला बेहद विलक्षण और अद्भुत पर्व है। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक यह महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना का दिन होता है हिमालय की पुत्री पार्वती के साक्षात स्वरूप और घोर तपस्वी समस्त वन्य जीव जन्तुओ की रक्षक भी है, शैलपुत्री के दाहिने हाथ मे त्रिशूल जो धर्म, अर्थ व मोक्ष का प्रतीक है। वही बाए हाथ मे सुशोभित कमल पुष्प यानी स्थूल जगत मे रहकर उससे परे रहने का संदेश देता है । हमे माँ देवी के नौ रूपो का पूरी श्रद्धा व विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए।
नवरात्रि का दूसरा दिन ब्रांहचारिणी की पूजा की जाती है। ब्रम्हा का अर्थ होता है “तपस्या” व चारिणी का अर्थ होता है आचरण करने वाली। इसकी पूजा अर्चना से मनुष्य हमेशा शीतल रहता है अपने पथ से विचलित नहीं होता। उन्होने कहा कि माता के इस नौ स्वरूपो से  प्राप्त सदगुणो को शिक्षको के माध्यम से विद्यार्थियो को देना चाहिए। तीसरा दिन चंद्रघंटा का रूप स्वर्ण के समान चमकीला होता है यही चमक हमारे अंदर भी हो ऐसा हमे प्रयास करना चाहिए।
विद्यालय के नौ निहालों ने माँ देवी के चरणों मे शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे स्कूल प्रबंधन कमलजीत अरोरा, डारेक्टर पुष्कल अरोरा, स्कूल प्रशासक सुनील शर्मा, मेडम रुचि अरोरा, अभिभावकगण तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button