छत्तीसगढ़न्यूज़

चोरी का अभियुक्त न्यायालय से फरार थाना धरमजयगढ़ मैं अभियुक्त पर एफ आई आर दर्ज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
चोरी का अभियुक्त न्यायालय से फरार, थाना धरमजयगढ़ में अभियुक्त पर एफआईआर*….
*रायगढ़* । दिनाँक 16.05.2022 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, धरमजयगढ़ के न्यायालय में न्यायालय के दाण्डिक प्रकरण क्रं0 338/19 धारा 457,380 भादवि शासन विरूद्ध बजरंग दास बैरागी वगैरह में आरोपी बजरंग दास बैरागी पिता द्वारिका प्रसाद बैरागी उम्र 30 वर्ष साकिन पुसल्दा थाना छाल पेशी पर आया हुआ था । आरोपी बजरंग दास बैरागी थाना छाल के नकबजनी मामले का अभियुक्त है, जमानत पर था । दिनाँक 16.05.2022 को मामले का निर्णय था जिसमें आरोपी बजरंग दास बैरागी को धारा 457,380 भा.द.सं. में 1-1 वर्ष का साधारण कारावास व 100/-100 /- रूपये जुर्माना से दण्डित किया गया । आरोपी के अधिवक्ता के द्वारा आरोपी को जमानत  आवेदन पेश किया गया । अभियुक्त जमानतदार की व्यवस्था करने के लिये न्यायालय से निकला और कहीं भाग गया । कोर्ट स्टाफ द्वारा थाना धरमजयगढ़ में आरोपी के न्यायालय से फरार होने के संबंध में लिखित सूचना आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्ट पर धारा 224 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button