11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

चोरी की बाइक बेचने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आप की आवाज
*चोरी की बाइक बेचने घूम रहा युवक आया छाल पुलिस के हाथ, नवापारा से बाइक चोरी करना कबूला आरोपी*….
*रायगढ़* ।  पुलिस अधीक्षक  अभिषेक मीना द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने के दिये गये दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेंद्र एसैया द्वारा अपने स्टाफ को मुखबिर लगाकर संदिग्धों की धरपकड़ के निर्देश दिये गये हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 25.08.2022 को छाल पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के संदेह में *ग्राम बोजिया बस्ती पर संदेही मानसिंह राठिया पिता सुखसिंह राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी ऐडुकला थाना छाल* को हिरासत में लिया गया । थाना प्रभारी छाल को सूचना मिली थी कि मानसिंह राठिया चोरी की मोटर सायकल रखे हुये है । संदेही के पास *एक मोटरसाइकिल बजाज एक्स सीडी CG 12 N-3828* की जब्त किया गया है । संदेही मानसिंह राठिया द्वारा मोटरसाइकिल को नवापारा छाल से चोरी करना स्वीकार किया है । थाना छाल में आरोपी मानसिंह राठिया पर धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । माल मुल्जिम  पतासाजी में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक  जितेन्द्र एसैया, प्रधान आरक्षक दादुलाल सिदार, आरक्षक हरेंद्र पाल सिंह, दिलीप कुमार सिदार, गोविंद राम बनर्जी शामिल थे ।

Related posts

कोविड-19 की समस्या पर रायपुर 56 वार्ड के पार्षद आकाशदीप शर्मा तथा टीम मितान का सराहनीय एवं प्रसंशनीय पहल:-सलाम युवा तेरे जज्बे को

ADMIN DESK

रायगढ़ के प्रदूषण का मुद्दा आज संसद में उठाया सांसद गोमती साय ने।

Aapki Aawaz

कलयुगी बाप ने तीन बच्चो के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर उड़ेंगे आपके होश

ADMIN DESK

Leave a Comment