
छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती (Teacher Recruitment) की जानी है. इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने शुक्रवार शाम राज्य विधानसभा में चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट के मांग प्रस्तावों पर हुई बहस का जवाब देते हुए यह घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘‘10,000 नए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी. 1998 से अब तक राज्य सरकार 14,000 शिक्षकों की भर्ती की है.’’
बता दें कि शिक्षकों की यह भर्ती ऐसे समय होने जा रही है जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थी के लिए सुनहरा अवसर बन सकता है
जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही 10 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी. इसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन में आवेदन शुरू होने की डेट, जरूरी योग्यता, आवेदन शुल्क सहित सभी तरह की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी.



