अन्यन्यूज़

शादी के बाद बीबी को निकल आई दाढ़ी मूछ, पति ने टटोला तो उड़ गए होश…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Husband Divorced Woman After Growing Facial Hair: हमारे समाज में किसी को भी उसके लुक्स से जज करने की आदत होती है. इंसान कैसा है, उसके लिए स्वभाव, व्यवहार और ऐसी चीज़ें नहीं देखी जातीं बल्कि ज्यादातर लोग सिर्फ इंसान की शक्ल देखकर ही तय कर लेते हैं कि वो कैसा होगा. यही वजह है कि इंसान की शारीरिक कमी को उसकी पर्सनालिटी को जज करने का आधार मान लिया जाता है. हालांकि, ऐसा नहीं होना चाहिए.

पुरुषों को लोग उनकी कद-काठी को लेकर जज करते हैं, जबकि महिलाओं के लिए तरह-तरह के पैमाने सेट किए गए हैं. अगर वे कहीं इनमें फिट न हों तो समाज उन्हें ज़लील करना शुरू कर देता है. कुछ ऐसा ही हुआ पंजाब की रहने वाली मनदीप कौर के साथ. कभी सामान्य महिलाओं की तरह दिखने वाली मनदीप की शादी के बाद उनके चेहरे पर बाल उग आए. पुरुषों की तरह दाढ़ी-मूंछ देखकर मनदीप के पति ने उन्हें तलाक दे दिया.

शादी के बाद निकली दाढ़ी-मूंछ
साल 2012 में मनदीप की सामान्य तौर पर शादी हुई थी और कुछ सालों तक वो खुशहाल ज़िंदगी जीती रही. दिक्कत तब हुई, जब उनके चेहरे और ठुड्ढी पर बाल उगने शुरू हो गए. इस घटना के बाद मनदीप के पति ने उसने तलाक ले लिया और मनदीप डिप्रेशन में चली गईं. दुखी मनदीप ने गुरद्वारा जाना शुरू कर दिया और यहीं से उसे अपने शरीर को जस का तस स्वीकार करने की प्रेरणा मिली. उन्होंने चेहरे के बालों को हटाना बंद कर दिया और सिर पर पगड़ी पहनने लगीं. वो मोटरसाइकिल से चलती हैं अपनी कमज़ोरी को अपना स्टाइल बना लिया.

नए लुक में खुश हैं मनदीप
उन्हें देखकर तब तक कोई महिला नहीं जान पाता, जब तक वे अपनी आवाज़ में बात नहीं करतीं. वे अपने भाइयों के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाती हैं और आत्मविश्वास के साथ ज़िंदगी जी रही हैं. मनदीप की ही तरह इंग्लैंड की रहने वाली हरनाम कौर ने भी अपने चेहरे के बालों को शेव करना बंद कर दिया और वे अब दाढ़ी-मूंछ के साथ कॉन्फिडेंटली चलती हैं.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button