11th March 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: इस जिले के 58 गांवों में आज से खेती-किसानी पर लगी रोक, जानिए ये बड़ी वजह

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के 58 गांव में आज से खेती-किसानी का काम नहीं होगा। रेलवे ने किसानों से अधिग्रहित भूमि पर खेती नहीं करने को कहा है। जिसके चलते जिले के 58 गांव में खेती का काम पूरी तरह से बंद है।

दरअसल रेल कॉरिडोर के तहत अधिग्रहित भूमि पर खेती के लिए रोक लगाई है। बता दें कि गेवरा रोड-पेंड्रा रेल कॉरिडोर में कोरबा जिले के 58 गांव इसमें शामिल है। 15 दिनों के भीतर पटरी बिछाने का काम शुरू होगा।

जिसके चलते जिले के 58 गांव में खेती किसानी का काम नहीं होगा। बता दें कि लंबे समय से काम अटका हुआ है। वहीं अब खेती पर रोक लगाया है। उम्मीद है कि अब काम में तेजी आएगी।

Related posts

छेड़छाड़ पीड़ित महिला के लिए थाने पहुंची संजारी विधायक, थाने के बाहर विधायक संगीता के समर्थक भारी तादाद में जुटे

ADMIN DESK

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के BF.7 वैरिएंट के दो मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Aapki Aawaz

विकास कार्यो का श्रेय लेने के लिए भाजपाई फैला रहे अफवाह…जनता जनार्दन सब जानती है.. आखिर क्या है राजनीति से प्रेरित पूरा मामला….?

Aapki Aawaz

Leave a Comment