छत्तीसगढ़ और दिल्ली समेत 10 राज्यों में कोरोना से ज्यादा मौतें, 6 के मामले टॉप पर

देश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में 4 लाख से ज्यादा नए मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। केंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, यूपी, दिल्ली, पंजाब समेत दस राज्यों में कोरोना संक्रमण से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। भारत में शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 3,86,452 मामलों की भारी वृद्धि दर्ज की गई। वायरस से मरने वालों की संख्या 2,08,330 तक पहुंच गई है। भारत में अब लगभग 3.2 मिलियन केस सक्रिय हैं। भारत में एक हफ्ते से अधिक समय से रोजाना 3 लाख से अधिक मामलों की रिपोर्टिंग हो रही है।6 राज्यों में सबसे ज्यादा मामले ऐसे में सबसे ज्यादा मामले 6 राज्यों से आ रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र- 4,539,553, केरल- 1,533,984, कर्नाटक- 1,439,822, उत्तर प्रदेश- 1,217,955, तमिलनाडु- 1,081,988 और दिल्ली में 1,047,916 मामले हैं। महाराष्ट्र में तेजी से टीकाकरण अभियान अगर अकेले महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो टीकाकरण कराने वालों की संख्या में 34,000 का इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 2,37,700 लोगों ने कोविड-19 टीका लगवाया था। जबकि बृहस्पतिवार को 2,72,176 लोगों ने टीके की खुराक ली। इस तरह 34,476 अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 1,58,88,121 लोगों का टीकाकरण हो चुका है 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button