छत्तीसगढ़ की जानी-मानी लोक कलाकार लक्ष्मी कंचन का निधन….

रायपुर:- कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार लक्ष्मी कंचन का मंगलवारकी दोपहर बिलासपुर में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले उन्हें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। लक्ष्मी कंचन लोक मंजरी लोक कला मंच से जुड़ी थीं। वह ना सिर्फ गाती थीं बल्कि गीत लिखती भी थीं। भरथरी पर उनकी गहरी पकड़ थी। गुरु बाबा घासीदास पर केन्द्रित बहुत से गीत उन्होंने गाए। उनके व्दारा गाए सुआ एवं पंथी गीत काफी सराहे जाते रहे।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button