छत्तीसगढ़ के जांजगीर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, इधर MP के श्योपुर में 3 युवकों ने किया किशोरी से गैंगरेप

जांजगीर/श्योपुर। एक तरफ जहां आज पूरे देश में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं वहीं कुछ असमाजिक तत्व आज के रंग में भंग डाल कर कुछ परिवारों की खुशियां छीन ली है। होली के दिन एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म होने की सनसनीखेज खबर सामने आयी है। साथ ही एक नाबालिग लड़की से सामुहिक दुष्कर्म करने की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की खबर आई है। जिसके बाद मुलमुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अभय निराला को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर मध्यप्रदेश के श्यो​पुर जिले से भी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला काली तलाई गांव का है। यहां 3 आरोपियों ने मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया है। यह मामला देहात थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button