छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: 114 नए केस और 2 मरीज की मौत, देखिए जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना वायरस के 114 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि 2 मरीज की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 188 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत है.

