छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: 24 घंटे में मिले 2 हजार 840 कोरोना मरीज, 67 लोगों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है. उम्मीद है कि जल्द से इस महामारी से निजात मिल सकेगा. लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरावने ही है. इसलिए कोरोना से मौत के इस सिलसिले पर लगाम लगाने की जरूरत है. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 2 हजार 840 कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं. जबकि 67 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.
[img-slider id="274450"]

छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर के बीच राहत भरी खबर ये है कि 4 हजार 961 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 9 लाख 5 हजार 361 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 12 हजार 915 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 46 हजार 932 है. जबकि आज 63 हजार 402 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.

देखें जिलेवार आंकड़े- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button