छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: 312 नए केस और 3 लोगों की मौत, इन जिलों में मिले सर्वाधिक संक्रमित मरीज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है. प्रदेश में आज 312 नए मरीज की पहचान की गई है. जबकि 3 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. वहीं प्रदेश में आज 358 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.7 प्रतिशत है.

