अन्यन्यूज़

एकतरफा प्यार में लड़की को 13 बार चाकू से गोदा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

एकतरफा प्यार में लड़की को 13 बार चाकू से गोदा

नई दिल्ली: दिल्ली के लाडो सराय में 23 साल की प्राची पर एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने 13 बार चाकू से वार किया। अब अस्पताल में वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। एक एमएनसी में रिक्रूटर के रूप में काम करने वाली प्राची मलिक गुरुवार सुबह विश्वास नगर में एक इंटरव्यू वर्कशॉप के लिए निकली थी। लेकिन उसके इंतजार में पहले से खड़े गौरव पाल ने उसे अस्पताल के आईसीयू तक तक पहुंचा दिया।

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को गौरव पाल ने सुबह करीब 8 बजे प्राची से बात की थी। प्राची ने उसे बताया था कि वह ऑफिस आ चुकी है। उसने गौरव को यह भी कहा था कि वह 6- 6:30 तक ही निकल जाती है। इसके बाद उसने गौरव का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। गौरव ने प्राची से 10-12 दिन पहले मुलाकात भी की थी। लेकिन प्राची उससे बातचीत में दिलचस्पी नहीं ले रही थी। गाजियाबाद में रहने वाला गौरव गुरुवार को प्राची से मिलने के लिए सुबह करीब 5:30 बजे ही उसके घर के पास आकर खड़ा हो गया।

लड़की की मां शकुंतला मलिक ने कहा कि जब बेटी नमस्ते करती हुई घर से सुबह वर्कशॉप के लिए निकली तो वह सो ही रही थीं। डीसीपी के मुताबिक, पाल ने प्राची से बात करने की कोशिश की और उसे काम पर छोड़ने की पेशकश भी की। लेकिन प्राची ने उससे बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों में बहस हुई और प्राची ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लड़के ने उसके हाथ से फोन छीन लिया तो प्राची चोर-चोर चिल्लाने लगी। फिर वह कैब में जाकर बैठ गई। तमतमाया गौरव उसके पीछे कैब तक गया और जेब से चाकू निकालकर उसने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। वह घर से जेब में रखकर चाकू लाया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राची की चीखें सुनकर लोग कैब की ओर दौड़े। आसपास के लोगों और कैब चालक ने आरोपी को पकड़ लिया। 6:20 पर पुलिस को किसी ने सूचना दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें प्राची खून से सनी हुई है। चेहरे से लेकर पूरा शरीर खून से लाल है। वह दर्द से कराहती हुई लोगों से जल्दी अस्पताल ले जाने की अपील करती दिख रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि प्राची ने 10 सितंबर को पीसीआर पर कॉल करके कहा था कि पाल उसे परेशान कर रहा है। एक अधिकारी ने कहा, ‘जब हम मौके पर पहुंचे तो पाया कि दोनों में कुछ पैसों के लेनदेन का झगड़ा था। तब उसने किसी तरह के ऐक्शन की मांग नहीं की थी।’

पीड़िता के चाचा मनोज कुमार का कहना है कि गौरव पाल करीब दो साल से उसका पीछा कर रहा था। वह हर जगह उसके पीछे पहुंच जाता था और शादी के लिए दबाव डालता था। उन्होंने कहा, ‘पिछले महीने हमने साकेत पुलिस थाने में ऑनलाइन केस दर्ज कराया था, क्योंकि यह डर था कि वह उसके साथ कुछ कर सकता है।’ हालांकि, पुलिस ने ऐसी कोई शिकायत मिलने से इनकार किया। कुमार ने बताया कि पाल ने बहुत क्रूरता के साथ वार किए और प्राची की हालत नाजुक है। सिर समेत पूरे शरीर को चाकू से गोदा गया है।

एकतरफा प्यार में लड़की को 13 बार चाकू से गोदा

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button