
छत्तीसगढ़: पत्नी ने मायके से जाने से इनकार कर दिया, नशे में धुत पति ने काट दिया गला
छत्तीसगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत दी। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त महिला का पति नशे में धुत था। घटना कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के जलके अंचायत की है। यहं सुषमा बाई अपने मायके में रहती थी। सुषमा की सादी अशोक अघरिया से हुई थी। लेकिन अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर सुषमा अपने मायके चली आई थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात अशोक अघरिया शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी के घर पहुंचा था। अशोक बार-बार अपनी पत्नी सुषमा से घर चलने की जिद कर रहा था। लेकिन इस बात को लेकर सुषमा के घरवालों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद नाराज अशोक ने अपनी पत्नी से मारपीट शुरू कर दी और फिर अचानक उसने हंसिए से उसपर हमला कर दिया।
इस हमले के बाद सुषमा जमीन पर गिर गई। इस बीच मौके का फायदा उठा कर अशोक वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुषमा की हालत नाजुक बनी हुई है। सुषमा के पिता श्यामलाल का कहना है कि अशोक अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था। वो उसकी हत्या करना चाहता था। इसीलिए सुषमा अपने मायके आ गई थी। लेकिन मायके से जाने से इनकार करने पर उसने उसपर हमला कर दिया