छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज की कार्यकारिणी व कोर कमेटी की बैठक हुई संपन्न

समाज में आ रहा है जागरूकता प्रदेश में लोकतांत्रिक चुनाव के बाद अब जिलो में भी हो रहा है लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव
23 फरवरी को अपने अपने जिले व 28 फरवरी को बेमेतरा में संत गाडगे  महाराज की जयंती मनाने का हुआ प्रस्ताव
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज की कार्यकारिणी व कोर कमेटी की आवश्यक बैठक गत दिनो सिविल लाइन वन मंडला अधिकारी कार्यालय के समीप सामाजिक भवन कवर्धा में रखा गया था। रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनौजे प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर प्रदेश पदाधिकारियों व कोर कमेटी के पदाधिकारियों की प्रथम कवर्धा आगमन पर कवर्धा नगर इकाई के पदाधिकारियों और सामाजिक पदाधिकारियों के द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया। बैठक में 23 फरवरी को संत गाडगे महाराज की जयंती अपने-अपने जिला संभाग में मनाने और 28 फरवरी को बेमेतरा जिला में प्रदेश स्तर पर भव्य रूप से मनाने और संत गाडगे महाराज की जयंती पर 23 फरवरी को निर्मल दिवस के रूप में मनाने शासकीय अवकाश घोषित करने शासन को पत्र लिखने का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी व कोर कमेटी कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम संत गाडगे महाराज और नातिन धोबिन दाई की छाया चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सदस्य प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर के द्वारा बैठक की रूपरेखा को प्रस्तुत किया गया। बैठक को रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनौजे प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर प्रदेश संरक्षक झड़ी राम कनौजे प्रदेश सलाहकार अनिल रजक मुख्य चुनाव अधिकारी पीपी बलभद्र प्रदेश प्रवक्ता राजेश रजक ने संबोधित करते हुए कहा कि अब समाज में जागरूकता आ रहा है। जिसका स्पष्ट उदाहरण है कि प्रदेश में लोकतांत्रिक चुनाव के बाद अब जिला स्तर में भी लोकतांत्रिक चुनाव से चुनाव जीतकर पदाधिकारी बन रहे हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर रजककार बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे सदस्य भुनेश्वर निर्मलकर प्रदेश महासचिव कृष्णकुमार निर्मलकर प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कौनौजे  प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कन्नोजे प्रदेश सलाहकार अनिल रजक भरत निर्मलकर प्रदेश प्रवक्ता लखन राजेश रजक भागीरथी निर्मलकर राजेंद्र निर्मलकर  मुख्य चुनाव अधिकारी पी.पी. बलभद्र प्रदेश उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम निर्मलकर नरेन्द्र निर्मलकर भागबली निर्मलकर प्रदेश महामंत्री नरेंद्र चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री ललित बुंदेला उपेन्द्र रजक पोषण रजक खैरागढ़ जिले के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक निर्मलकर, कोषाध्यक्ष लतमार निर्मलकर महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता नेमबाई निर्मलकर प्रदेश महासचिव निर्मला रजक कवर्धा नगर से सालिक राम रजक बलदाऊ रजक लोहारा राज के अध्यक्ष हिमलेश निर्मलकर सहित भारी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थित रही। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button