छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू का 60वां जन्मदिन सामाजिकजनों नें बड़े धूम-धाम से मनाया

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र =8815207296

[img-slider id="274450"]

रायपुर – 1 जून 2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू का भामाशाह छात्रावास टीकरापारा, रायपुर में 60वां जन्मदिन समाज के पदाधिकारियों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ पुष्प-गुच्छ भेंट कर व केक कटवा कर मनाया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ की कामना की।

उक्त अवसर पर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष व तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीलाराम साहू , रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रफ्फुल साहू, आई. टी. प्रकोष्ठ के संगठन सचिव विकास साहू, नीतिश साहू, संयुक्त सचिव सचिन साहू, दानेश साहू , मुन्ना साहू, यशवंत साहू, रिधराम साहू, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार साहू सहित समाज के पदाधिकारीगण भारी संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button