दिग्गज एक्टर ने कर ली खुदकुशी, घर सामने पेड़ पर लटकती मिली लाश, विलेन के तौर पर थी पहचान
कलामस्सेरी:
इस मामले में बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया- प्रसाद ने मानसिक तनाव और पारिवारिक मुद्दों के कारण आत्महत्या का कदम उठाया है। प्रसाद की पत्नी भी कुछ महीनों से उनसे अलग रह रही थी। इसी कारण वह घरेलू मुद्दों के चलते मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पुलिस कहना है कि वह अपनी मौत से कुछ दिनों पहले काफी परेशान और उदास भी था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रसाद पर पहले से ही कई केस दर्ज थे। उन पर ड्रग्स रखने का भी आरोप लगा था। पिछले साल उन्हें एर्नाकुलम आबकारी सर्कल द्वारा की छापेमारी में ड्रग्स के साथ पकड़ा था। इस छापेमारी में उनके पास 2.5 ग्राम हशीश ऑयल, 0.1 ग्राम ब्यूप्रेनोर्फिन, 15 ग्राम गांजा और एक छुरी के साथ पकड़ा गया था।
प्रसाद को मलयालम इंडस्ट्री में निविन पॉली स्टारर एक्शन फिल्म में विलेन के रोल से पहचान मिली थी। इस फिल्म का डायरेक्शन एब्रिड शाइन ने किया था। इसके अलावा प्रसाद इबा, करमानी और एक्शन हीरो बीजू में भी नजर आए थे। इसमें उनके साथ अनु इमैनुएल, सैजू कुरुप, वलसाला मेनन, जोजू जॉर्ज, रोनी डेविड और मेजर रवि भी नजर आए थे। हाल ही में एक्शन हीरो बीजू के मेकर्स ने सीक्वल की एनाउंसमेंट भी की थी।



