छत्तीसगढ़ में आज 4,328 नए मरीजों की पुष्टि, 103 की मौत…जानिए जिलेवार अकड़े

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 4 हजार 328 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 9 हजार 631 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 103 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12494 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

आज 4 हजार 328 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 45 हजार 694 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 62 हजार 660 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 70,540 हो गई है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 260
दुर्ग- 140
राजनांदगांव- 55
बालोद- 127
बेमेतरा- 45
कवर्धा- 66
धमतरी- 97
बलौदाबाजार- 199
महासमुंद- 125
गरियाबंद- 76
बिलासपुर- 148
रायगढ़- 283
कोरबा- 182
जांजगीर- 315
मुंगेली- 115
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 155
सरगुजा- 390
कोरिया- 302
सूरजपुर- 187
बलरामपुर- 345
जशपुर- 219
बस्तर- 116
कोंडागांव- 83
दंतेवाड़ा- 76
सुकमा- 40
कांकेर- 115
नारायणपुर- 37
बीजापुर- 29
अन्य राज्य- 01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button