रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 4 हजार 328 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 9 हजार 631 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 103 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12494 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 4 हजार 328 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 45 हजार 694 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 62 हजार 660 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 70,540 हो गई है।