छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोट,आज मिले 1059 नए मरीज, अकेले रायपुर में 343 संक्रमित…देखिए जिलेवार आंकड़े

रायपुरः  छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से पांव पसारने लगा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी कड़ी में आज प्रदेश में 1059 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में आज कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है।

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2977 हो गई है। आज 35 हजार 705 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 1059 पॉ़जिटिव मिले है। प्रदेश की पॉजिटिव दर 2.97 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

 

 

जीलेवार मरीजों की संख्या

रायपुर 343

बिलासपुर 159

रायगढ़ 141

दुर्ग 89

कोरबा 73

राजनांदगांव 44

सुकमा 46

जशपुर 32

जांजगीर 24

सूरजपुर 13

कोरिया 21

बीजापुर 19

मुंगेली 5

सरगुजा 12

कवर्धा 7

महासमुंद 7

धमतरी 5

कांकेर 2

पेंड्रा-गौरेला-मरवाही

बालोद 3

गरियाबंद 3

बलरामपुर 2

बस्तर 2

बलोदाबाजार 2

दंतेवाड़ा 1

बेमेतरा 0

नारायणपुर 0

कोंडागांव 0

अन्य 0

Share This Article
Leave a review