छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोविड का कोहराम आज मिले इतने मरीज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायपुर,छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 4120 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में सोमवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,27,433 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज 136 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 222 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को चार मरीजों की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 4120 नए मामलों में रायपुर से 1185, दुर्ग से 479, राजनांदगांव से 237, बालोद से 38, बेमेतरा से 10, कबीरधाम से नौ, धमतरी से 20, बलौदाबाजार से 49, महासमुंद से 33, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 459, रायगढ़ से 342, कोरबा से 426, जांजगीर-चांपा से 207, मुंगेली से 15, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 18, सरगुजा से 79, कोरिया से 67, सूरजपुर से 40, बलरामपुर से 21, जशपुर से 162, बस्तर से 54, कोंडागांव से 12, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 28, कांकेर से 38, नारायणपुर से 11 और बीजापुर से 37 मामले हैं।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button