छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के इतने नए मामले

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 165 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में मंगलवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,55,024 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज छह लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 172 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 165 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 35, दुर्ग से 30, राजनांदगांव से 20, बेमेतरा से आठ, कबीरधाम से पांच, धमतरी से तीन, बलौदाबाजार से 11, महासमुंद से एक, बिलासपुर से 17, रायगढ़ से दो, कोरबा से चार, जांजगीर—चांपा से चार, मुंगेली से पांच, सरगुजा से छह, कोरिया से एक, सूरजपुर से दो, बलरामपुर से तीन, जशपुर से तीन, बस्तर से तीन और कांकेर से दो मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,55,024 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,39,959 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1027 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,038 लोगों की मौत हुई है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button