छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 2828 नए कोरोना मरीज, 3 की मौत, रायपुर में फिर हुआ विस्फोट

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 2,828 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,17,356 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 34 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को संक्रमण से तीन मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान रायपुर से 899, दुर्ग से 293, राजनांदगांव से 60, बालोद से 14, बेमेतरा से 13, कबीरधाम से 11, धमतरी से 22, बलौदाबाजार से 27, महासमुंद से 21, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 279, रायगढ़ से 364, कोरबा से 268, जांजगीर-चांपा से 142, मुंगेली से 33, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 10, सरगुजा से 52, कोरिया से 58, सूरजपुर से नौ, बलरामपुर से 20, जशपुर से 153, बस्तर से सात, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से नौ, सुकमा से 34, कांकेर से 10 और बीजापुर से 17 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,17,356 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,94,063 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 9,684 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,609 लोगों की अबतक मौत हुई है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर 899
रायगढ़ 364
दुर्ग 293
बिलासपुर 279
कोरबा 268
जशपुर 153
जांजगीर 142
राजनांदगांव 60
कोरिया 58
सरगुजा 52
मुंगेली 35
सुकमा 34
बलौदाबाजार 27
धमतरी 22
महासमुंद 21
बलरामपुर 20
बीजापुर 17
बालोद 14
बेमेतरा 13
कबीरधाम 11
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 10
कांकेर 10
सूरजपुर 9
दंतेवाड़ा 9
बस्तर 7
गरियाबंद 2
कोंडागांव 1
नारायणपुर 0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button