11th March 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जल्द आने वाला है मानसून, यहां के फूल देते है बारिश के संकेत, कई किलोमीटर तक फैलती है खुशबू

पेंड्राः मानसून के आगमन का संकेत देने वाले डीकामाली के फूल पेंड्रा में मरवाही के जंगलों में खिल गए हैं। मरवाही की वादियों में डीकामाली की खुशबू फैल गई है। दरअसल जंगलों में दुर्लभ प्रजाति के ये फूल गर्मी की विदाई और मानसून के आने से पहले खिलते है। जिसके बाद ग्रामीण अंदाजा लगाते हैं कि, अब बरसात शुरू होने वाली है।

डीकामाली की कई खासियत हैं। इसके फूलों की खुशबू कई किलोमीटर तक फैलती है। डीकामाली को छत्तीसगढ़ी में माल्हिन और मालगुहिन कहते हैं। इसके पौधों से निकलने वाला गोंद कई प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होता है। डीकामाली के फूल और फल की अवधि जून से जुलाई तक होती है।

Related posts

विश्वविद्यालयों का बुरा हाल, दो यूनिवर्सिटी के कुलपति बर्खास्त, दो के कार्यकाल खत्‍म होने के बाद नई नियुक्ति का इंतजार

ADMIN DESK

बंगाल हिंसा के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा बगीचा के द्वारा किया गया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

ADMIN DESK

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया DGP, पवन देव और अरुण देव गौतम रेस में आगे

ADMIN DESK

Leave a Comment