2 चोर गिरफ्तार, मोबाइल टावर से केबल चोरी कर चल रहे थे फरार, उरगा पुलिस ने दबोचा…

दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गनिर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्ग निर्देशन में उरगा थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में चोरी के अपराधों पर तत्काल कार्रवाही करने निर्देश पर .

[img-slider id="274450"]

दिनांक 16.09.201 को घटना के दो फ़रार आरोपी को गिरफ़्तार किया गया , प्रार्थी मालिकराम राठौर ने रिलायंस मोबाइल टावर उमरेली से बैटरी में लगे कापर केबल तार को चोरी करते एक आरोपी युवराज राठौर निवासी कोरबा को चोरी के 07 किलो ग्राम केबल तार के साथ एक स्कुटी वाहन CG 12 एम 7466 के साथ पकड़ा गया था ,जिस पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 52/2021 धारा 379,34 भा.द.वी.क़ायम कर मौक़े से दो आरोपी घटना के बाद से फ़रार था जिसमें 01. टिकम लाल गुप्ता पिता विजय गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी पथरी पारा थाना कोतवाली कोरबा 02. भूपेन्द्र सिदार पिता वीरसिंह उम्र 24 वर्ष निवासी पथर्रीपारा कोरबा को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

उक्त आरोपी द्वारा पूर्व में भी चोरी के घटना में टिकम गुप्ता , युवराज राठौर एवं भुपेंद्र सिदार निवासी पथर्रीपारा कोरबा के द्वारा पथर्री पारा के हेम इलेक्ट्रनीक़ के दुकान में केबल तार एवं पथर्री पारा के एक दुकान के बाहर लगे जनरेटर से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका था।

उपरोक्त कार्यवाही में उरगा थाना निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में सउनि अनिल खांडे,आ . राजकुमार साहू , आनंद पुरेना , राहुल का सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button