छत्तीसगढ़ में थमी कोरोना की रफ्तार, 294 नए मरीजों की पहचान, इतने लोगों की मौत, बस्तर संभाग में खतरा बरकरार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है. अलग-अलग जिलों में मिल रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच शनिवार को प्रदेश में 294 नए मरीजों की पहचान की गई है. दूसरी ओर 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 581 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैं.
देखिए जिलेवार आंकड़े-

