छत्तीसगढ़ में धान खरीदी खत्म, अब तक 97 लाख 97 हजार मीट्रिक टन की धान खरीदी, भाजपा ने साधा निशाना

रायपुरः छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की आज खत्म हो गई। अंतिम तारीख तक 97 लाख 97 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। हालांकि राज्य सरकार ने इस साल 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था। लेकिन ये लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। राज्य में 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी थी। लेकिन कई बार बारिश के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई और अंतिम तारीख आज यानी 7 फरवरी तक की गई थी।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि केंद्र से मदद नहीं मिलने के बाद भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं भाजपा का आरोप है कि मांग के बाद भी सरकार ने धान खरीदी की तारीख 15 फरवरी तक नहीं बढ़ाई और खरीदी के अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई।

Share This Article
Leave a review