छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल और आयोगों में नियुक्तियां, 25 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित निगम, मंडल, आयोग और बोर्डों में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार 13 निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों सहित कुल 25 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड और महिला आयोग में नियुक्तियां

सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर श्रीवास और सदस्य के रूप में देवशरण सेन की नियुक्ति की है। वहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ. ममता साहू को सौंपी गई है।

अनुसूचित जाति आयोग में नई टीम

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद पर रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष पद पर वेदराम मनहरे तथा तीन सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

शिक्षा आयोग से मछुआ बोर्ड तक जिम्मेदारियां

सरकार ने छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आनंद निषाद और सदस्य के रूप में नेतराम निषाद की नियुक्ति की है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुधीर गौतम को दी गई है।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत तथा सदस्य सुमन मुथा नियुक्त किए गए हैं। वहीं शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र नायक की नियुक्ति के साथ चार सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुर विकास प्राधिकरण और अन्य संस्थाओं में भी नियुक्तियां

सरकार ने रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा को नियुक्त किया है। वहीं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष के रूप में किशोर महानंद और गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर मंगल दास ठाकुर की नियुक्ति की गई है।

अन्य संस्थाओं में भी हुई नियुक्तियां

सरकार ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, शिक्षा आयोग, शाकंभरी बोर्ड, संस्कृत विद्या मंडल सहित कई संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां की हैं।

लंबे समय से लंबित इन नियुक्तियों के बाद विभिन्न आयोगों, मंडलों और बोर्डों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।

Back to top button