
रायपुर । Chhattisgarh Corona Update: प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर में सर्वाधिक 18, बिलासपुर में 10, दुर्ग में आठ, कबीरधाम में नौ, रायगढ़ व कोरिया में पांच-पांच, मुंगेली, सूजरपुर व दंतेवाड़ा में चार-चार समेत अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। राज्य में 6725 सैंपल जांचे गए हैं। इसमें 1.12 प्रतिशत पाजिटिविटी दर है।
स्वास्थ्य विभाग ने लगातार बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं, शारीरिक दूरी, मास्क पहनने समेत बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कहना है कि कोरोना के लक्षण नजर आते ही जांच केंद्रों में जाकर निश्शुल्क करा सकते हैं। ताकि समय रहते इलाज मिल सके।




