छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सिर्फ दारू है ऑनलाइन.. बाकी टेस्टिंग से लेकर टीकाकरण के लिए लग रही लंबी लाइन’, रमन सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर कसा तंज…पढ़िए पूरी खबर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। पूर्व CM रमन सिंह ने ट्वीट कर फिर एक बार राज्य सरकार पर हमला बोला है, पूर्व सीएम ने राहुल गांधी को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘राहुल जी छग भी इसी देश का हिस्सा है, काश आपको यहां की बदहाली और अव्यवस्था दिखती।

रमन सिंह ने आगे कहा कि यहां टेस्टिंग के लिए लाइन, अस्पताल के लिए लाइन, ऑक्सीजन के लिए लाइन, इंजेक्शन और दवाई के लिए लाइन, वैक्सिनेशन के लिए लाइन

बस दारू ऑनलाइन है, कांग्रेस की यही पहचान हैबता दें कि बीते 10 मई सोमवार से राज्य सरकार ने ऑनलाइन शराब ब्रिकी के लिए पोर्टल शुरू किया है, जहां एक ही दिन में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक की शराब बुक की गई थी। लोगों की भारी डिमांड के कारण पोर्टल भी क्रैश हो गया था। हालाकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया। सरकार के शराब होम डिलीवरी को लेकर लिए गए फैसले के बाद से ही राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button