देश विदेश

दुष्कर्म का वीड‍ियो बनवाकर आरोपी ने दी धमकी, डरकर लड़की ने उठाया ये कदम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

गया: बिहार के गया में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दुष्कर्म करने वाला पुलिस तंत्र का ही भाग निकला। उसने बलात्कार करने के पश्चात् उसकी बहन के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दी। इतना ही नहीं भाई को जान से मारने की भी धमकी दे डाली। दरअसल, गया जिले में एक पहाड़ी पर एक नाबालिग लड़की अपनी बहन की शादी तथा परिवार की इज्जत के लिए खुदखुशी करने के लिए चढ़ ही रही थी कि स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।

पतलुक्का थाने के चौकीदार विजय पासवान के पुत्र ने गांव की एक नाबालिग से दुष्कर्म किया था तथा उसके मित्रों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया था। अपराधी ने लड़की को धमकी दी थी जिसके पश्चात् उसने खुदखुशी करने का मन बना लिया। आरोप है कि परिवार वालों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराने का प्रयास किया तो थानेदार ने छात्रा को ही धमकी दे डाली कि यह बात किसी को न बताएं। इलजा है कि थानेदार ने उसकी पिटाई भी की।

वही रेप पीड़िता के मौसा ने इल्जाम लगाया कि थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करने की जगह उल्टा उसे केस ना करने की धमकी थानेदार द्वारा दी जाने लगी। पीड़ित लड़की के मौसा ने बताया कि उन्हें यदि इन्साफ नहीं मिला तो इसकी शिकायत बिहार के डीजीपी तक से करेंगे। लड़की ने बताया कि गांव के ही रहने वाले विकास कुमार ने उससे दुष्कर्म किया तथा उसके मित्रों बिक्कू सिंह, श्रवण और एक अन्य ने वीडियो बना लिया। इस धमकी से दुखी पीड़ित लड़की ने बताया कि अपने परिवार की इज्जत, बहन की आबरू तथा भाई की जान की रक्षा के लिए उसने पहाड़ी पर चढ़कर ब्लेड से अरनी नसों को काटने तथा उसके पश्चात् पहाड़ी से कूदकर खुदखुशी की सोची थी, मगर पहाड़ी पर जाते हुए उसे किसी ने देख लिया तथा उसे लोगों ने बचा लिया।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button