छत्तीसगढ़ में 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, प्रभारी गोपाल राय ने प्रदेश कार्यालय का किया शुभारंभ

रायपुरःदिल्ली और पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय होती दिखाई दे रही है। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी गोपाल राय ने रायपुर के पंचशील नगर में प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी दिलाई।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जनता से वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता AAP से जुड़ रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता भी उनके संपर्क में है। गोपाल राय ने कहा की 2023 विधानसभा में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

 

इससे पहले प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएंगे और अगले महीने से राज्य सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा की देश और प्रदेश की जनता धर्म की राजनीति की बजाय विकास के मुद्दे पर वोट देती है। आम आदमी पार्टी सोमवार को साइंस कॉलेज से बदलबो छत्तीसगढ़ नारे के साथ विजय जुलूस निकालेगी।

Share This Article
Leave a review