शख्स की खौफनाक हरकत, महिला को लगा दिया स्पर्म से भरा इंजेक्शन

दरअसल, यह घटना अमेरिका के मैरीलैंड की है। ‘मेट्रो’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 52 साल के सनकी शख्स का नाम थॉमस ब्रायन स्टेमन है और उसे एक सुपरमार्केट में देखा गया। इसी दौरान एक महिला भी वहीं मौजूद थी, वह शख्स पीछे से आया और महिला को पीछे से इंजेक्शन लगा दिया, सिरिंज चुभते ही जब महिला को दर्द हुआ और वह चीखने लगी। शख्स ने महिला से पूछा कि यह मधुमक्खी के डंक जैसा लगता है, है ना। इसके बाद वह शख्स वहां से भाग गया।

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना कुछ महीने पहले की लेकिन यह वीडियो अब वायरल हुआ क्योंकि इस शख्स को दस साल की सजा सुनाई गई है। ये घटना फरवरी 2020 की बताई गई है। सिरिंज अटैक की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपी शख्स पहले भी कई मामलों में अपराधी ठहराया जा चुका है। फिलहाल उसे सजा सुनाकर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि सीमन अटैक की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अमेरिका ही नहीं दक्षिण कोरिया में भी कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जब महिलाओं के ऊपर स्पर्म फेंके गए लेकिन आरोपी पर यौन अपराध के मामले नहीं दर्ज किए गए। हालांकि हाल ही के दिनों में एक बार फिर से वहां इस मामले पर चर्चा शुरू हो गई है। अभी हाल ही में भी एक घटना सामने आई थे जिसमें एक महिला के ऊपर स्पर्म फेंके गए थे।

कुछ दिन पहले दक्षिण कोरिया के नेताओं ने मांग की है कि ‘सीमेन टेररिज्म’ यानि वीर्य आतंकवाद को एक गंभीर सेक्स क्राइम माना जाए। इसके लिए वहां के नेता मौजूदा कानूनों में संशोधन की मांग कर रहे हैं। इन नेताओं की मांग है कि कानून में संशोधन करते हुए इसमें बदलाव किया जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी का प्रावधान किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button