देश विदेश

क्या आप भी पाना चाहते है सुप्रीम कोर्ट में नौकरी, तो जल्द कर ले यहां आवेदन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में पूर्व कैडर ‘कोर्ट असिस्टेंट (जूनियर ट्रांसलेटर)’ के पदों (Supreme Court Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स सीधे इस लिंक https://jobapply.in/SC2022Translator/ के माध्यम से भी इन पदों (Supreme Court Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://jobapply.in/SC2022Translator/Adv-Eng.pdf पर क्लिक करके भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Supreme Court Recruitment 2022) चेक कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां:-
ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 18 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 14 मई

शैक्षणिक योग्यता:-
अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए. इसके अतिरिक्त दो सालों का ट्रांसलेशन वर्क का अनुभव होना चाहिए.

आयुसीमा:-
अभ्यर्थियों की आयु 1 जनवरी, 2021 को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट सरकारी नियमों के मुताबिक लागू है.

वेतनमान:-
अभ्यर्थियों को वेतन के रूप में ₹44,900 रुपये और अन्य भत्ते दिए जाएंगे.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button