छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 वन अधिकारियों का तबादला

रायपुर, 8 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) एवं वन अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेश में 24 वन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को अलग-अलग वन मंडलों में वन उप संरक्षक (DFO) के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालय, टाइगर रिजर्व और राज्य वन विकास निगम में नई जिम्मेदारी दी गई है।

शासन के 8 अगस्त 2026 के आदेश के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। स्थानांतरण से रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, धरमजयगढ़, खैरागढ़, सुरजपुर, कोरिया, बस्तर सहित प्रदेश के कई वन मंडलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलेंगी।

रायगढ़ और आसपास के वन मंडलों में भी बदलाव

तबादला सूची में रायगढ़ संभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वन उप संरक्षक खैरागढ़ पंकज राजपूत को वन उप संरक्षक रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रतिनियुक्ति से वापस लौट रहे संजय यादव को वन उप संरक्षक खैरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

जितेंद्र कुमार उपाध्याय, जो वर्तमान में धरमजयगढ़ में पदस्थ थे, उन्हें वन उप संरक्षक कटघोरा बनाया गया है। वहीं सत्यदेव शर्मा को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए वन उप संरक्षक धरमजयगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ के वर्तमान वन उप संरक्षक विपुल अग्रवाल को वन उप संरक्षक सूरजपुर पदस्थ किया गया है, जबकि श्रीमती पुष्पलता टंडन को वन उप संरक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ की नई जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

क्र. अधिकारी नई पदस्थापना

1 गणवीर धम्मशील विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
2 उत्तम कुमार गुप्ता प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व
3 दुलेश्वर प्रसाद साहू वन उप संरक्षक, मनेंद्रगढ़
4 पंकज राजपूत वन उप संरक्षक, रायपुर
5 प्रभाकर खलखो प्रभारी वन संरक्षक, कार्य आयोजना वनमंडल, सरगुजा अंबिकापुर
6 संदीप बग्गा वन उप संरक्षक, पूर्व भानुप्रतापपुर
7 मयंक पांडेय वन उप संरक्षक, गरियाबंद
8 सत्यदेव शर्मा वन उप संरक्षक, धरमजयगढ़
9 श्रीनिवास रेड्डी वन उप संरक्षक, महासमुंद
10 जितेंद्र कुमार उपाध्याय वन उप संरक्षक, कटघोरा
11 संजय यादव वन उप संरक्षक, खैरागढ़
12 कुमार निशांत वन उप संरक्षक, मरवाही
13 पंकज कुमार कमल वन उप संरक्षक, बलौदाबाजार
14 श्रीमती पुष्पलता टंडन वन उप संरक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़
15 लोकनाथ पटेल वन उप संरक्षक, सरगुजा अंबिकापुर
16 शशिभानंद के. वन उप संरक्षक, कांकेर
17 अभिषेक जोगावत उप महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ
18 रौनक गोयल वन उप संरक्षक, मुख्यालय
19 श्रीमती ज्योति चंद छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम
20 चंद्रशेखर रोकड़सिंग मरकाम वन उप संरक्षक, कोरिया
21 दीपेश कपिल वन उप संरक्षक, बस्तर जगदलपुर
22 चंद्र कुमार अग्रवाल वन उप संरक्षक, दुर्ग
23 कृष्ण जैन छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम
24 विपुल अग्रवाल वन उप संरक्षक, सूरजपुर

इनमें कुछ अधिकारी प्रतिनियुक्ति से वापस लेकर नई पदस्थापना पर भेजे गए हैं, जबकि कुछ को राज्य वन विकास निगम अथवा लघु वनोपज संघ में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। आदेश में वन्यजीव संरक्षण और टाइगर रिजर्व से जुड़े पदों पर भी नई जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

शासन के इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों में प्रशासनिक और मैदानी स्तर पर नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी। पूरी तबादला सूची और शासन आदेश देखें

Back to top button