छत्तीसगढ़न्यूज़

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस होने के आसार है।

वहीं भाजपा और कांग्रेस विधायकों द्वारा 4 ध्यानाकर्षण लाए जाएंगे। इसमें भाजपा विधायकों द्वारा प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले में निरंतर वृद्धि और प्रदेश के हिंदी मीडियम स्कूलों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम में बदले जाने को लेकर संबंधित विभागों के मंत्रियों का ध्यान आकर्षित करेंगे।

कांग्रेस विधायकों द्वारा रायगढ़ जिले में केलो परियोजना अंतर्गत किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिलने और बिलासपुर जिले में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर संबंधित विभागों के मंत्रियों का ध्यान आकर्षित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष 2021-22 के तृतीय अनुपूरक बजट से संबंधित प्रस्ताव पेश करेंगे। वही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button