छत्तीसगढ़ : शराबी पति की पिटाई से त्रस्त महिला ने बेटे के साथ हत्या कर लाश लगाई ठिकाने, दो साल बाद ऐसे हुआ खुलासा…
कोरबा। शराबी पति की रोज-रोज की पिटाई से त्रस्त हो कर महिला ने अपने नाबालिग बेटे के साथ हत्या कर ऐसी जगह लाश को ठिकाने लगा दिया, जहां कोई पहुंच ही नहीं सकता था. लेकिन होनी को कौन टाल सकता है. लाश को जिस गाड़ी में ले गए थे, उसके ड्राइवर ने दो साल बाद घटना का राज पुलिस के सामने खोल दिया और मां-बेटे धरे गए.











