छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाने की तैयारी की जा रही है। आरोपी की वापसी के लिए छत्तीसगढ़ की जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, विकास अग्रवाल वर्ष 2023 से फरार था। उसकी गिरफ्तारी करीब एक सप्ताह पहले दुबई में हुई थी। अब उसे भारत लाने के लिए एसीबी/ईओडब्ल्यू के प्रमुख अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम के यूएई रवाना होने की तैयारी है। टीम के विदेश दौरे से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी तैयार किए जा चुके हैं।

शराब सिंडिकेट में अहम भूमिका का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, विकास अग्रवाल पर शराब कारोबार से जुड़े डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलने का आरोप है। उसे शराब सिंडिकेट के कथित वित्तीय नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। आरोप है कि वह कमीशन की रकम कारोबारी अनवर ढेबर तक पहुंचाने का काम करता था।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई अहम राज

विकास अग्रवाल को भारत लाए जाने के बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू उससे पूछताछ कर सकती हैं। जांच एजेंसियों की नजर कथित अवैध वसूली, पैसों के लेन-देन और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका पर है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान वित्तीय लेन-देन और कथित लाभार्थियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

शराब घोटाले की जांच में विकास अग्रवाल की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारत वापसी के बाद पूछताछ में जांच एजेंसियों को कितनी अहम जानकारियां मिलती हैं।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button