ऑनलाइन आय, जाति, एवं निवास प्रमाण-पत्र तैयार करने हेतु दिशा-निर्देश

जशपुरनगर 07 अगस्त 2021/ सहायक आयुक्त आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के द्वारा भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली के नवीन गाइडलाइन अनुसार छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के समस्त प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से सत्यापन किया जाता है।
 छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं महाविद्यालय, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिग कॉलेज, आई.टी. आई, बी.टी.आई, आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है को सूचित किया जाता है। कि शिक्षा सत्र 2021-22, से ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ( कक्षा 10वीं उच्चतर) में आवेदन करने के लिए लोक सेवा केन्द्र द्वारा जारी ऑनलाईन आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र, बनवाना अनिवार्य होगा। जो   वेबसाइट edistrict. cgstate. gov.in पर उपलब्ध हो मान्य होगा। विद्यार्थियों के आधार कार्ड में कोई त्रुटि (नाम जन्म तिथि पता) सुधार हो तो अवश्य करा लेवें साथ ही विद्यार्थी द्वारा पोर्टल प्रदाय किये गये बैंक खाते का स्पेलिंग आधार नम्बर से करवाना होगा। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रारंभ होने से पूर्व लोक सेवा केन्द्र के माध्यम आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, एवं मूल निवास प्रमाण-पत्र, ऑनलाइन प्राप्त करना साथ ही जिन विद्यार्थियों का पूर्व में ही प्रमाण-पत्र बनवाया गया है उससे ऑनलाईन अपडेट कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button