छत्तीसगढ़न्यूज़

छत्तीसगढ़ शासन ने बलदेव प्रसाद रंगमंच एवं अहिल्यादेवी सामुदायिक भवन ग्राम कौआतल सारंगढ़ में निर्माण हेतु स्वीकृत किया…. ग्रामवासी एवं तिवारी परिवार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आभार पत्र किया प्रेषित

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव चंद्र देव राय एवं सारंगढ़ के क्षेत्रीय विधायक श्रीमती उतरी गनपत

जांगड़े के अनुशंसा पर ग्राम कौआतल के नागरिक श्रीमती अहिल्या तिवारी के स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनके नाम पर सीएसआर मद से समुदायिक भवन एवं उनके पति स्वर्गीय श्री बलदेव प्रसाद तिवारी के नाम पर रंगमंच स्वीकृत किया है जिस पर कौवाताल के समस्त तिवारी परिवार ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जीएवं छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री चंद्र देव राय एवं सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया है ज्ञात हो कि श्रीमती अहिल्या तिवारी के तेरहवी के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री चंद्र देव राय एवं सारंगढ़ क्षेत्र के विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े एवं एवं चंद्रपुर क्षेत्र के विधायक श्री राम कुमार यादव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकर सम्मिलित हुए थे तथा ग्राम वासियों के मांग पर संसदीय सचिव द्वारा बजरंगबली मंदिर के सामने एक रंगमंच तथा पास ही एक सामुदायिकभवन निर्माण किए जाने की अनुशंसा किया गया था जिस पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के अनुमति से कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह जी के द्वारा ₹500000 स्वीकृत किया गया है ₹500000 से बजरंगबली मंदिर के सामने मंदिर के सामने नागरिकों के कीर्तन भजन करने के लिए रंगमंच निर्माण किया जाएगा तथा पास ही एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा जिसका उपयोग ग्राम में आने वाले साधु संतों के निवास व सामाजिक आयोजन के लिए उपयोग किया जाएगा इस अवसर दीपक तिवारी पूर्व सचिव अधिवक्ता संघ सारंगढ़ ने हमारे संवाददाता को बताया कि उक्त निर्माण कार्य किए जाने से श्रीमती आलिया तिवारी जी की स्मृति अक्षुण रहेगी जो हमें उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेगा इस संबंध में हमारे संवाददाता ने स्वर्गीय श्रीमती अहिल्या तिवारी बलदेव तिवारी के जेष्ठ सुपुत्र जुगल तिवारी जी से संपर्क किया तो उन्होंने कहां कि क्षेत्रीय विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े व संसदीय सचिव चंद्र देव राय का लोगों को प्रति जुड़ावऔर क्षेत्रीय विकास के प्रति समर्पित होने का परिचय है उक्त विकास कार्य होने से ग्राम वासियों को एक मंच व एक सामुदायिक भवन मिलेगा जिसका उपयोग समयानुसार करते रहेंगे, ग्राम कौवाताल के वेदपाठी व्यासपीठ शान्ति श्वरूप तिवारी हेमंत तिवारी,उपेन्द्र तिवारी ,एवं रोशन तिवारी रविशंकर तिवारी मारुति शरण राकेश तिवारी दुरगेश पाण्डेय ने बताया कि छ ग शासन के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ससदीय सचिव चन्द्रदेव राय विधायक उतरी गनपत जांगड़े जी को आभार पत्र भी ग्राम वासियो व्दारा प्रेषित किया जावेगा

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button