जोशीलमती के ग्रामीणों ने एक परिवार का किया हुक्का पानी बंद

मुज़्ज़म्मिल खान आप की आवाज
*जोशीलमती के ग्रामीणों ने एक परिवार का हुक्का पानी किया बंद*
*पीड़िता ने गैंदाटोला थाना में लिखित आवेदन देकर लगाया मदद के लिए गुहार*
*ग्रामीणों पर लगाया मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप*
*छुरिया*- गाँव मे अक्सर किसी व्यक्ति को सजा या दण्ड का प्रावधान किया जाता है लेकिन उस दण्ड को अगर वह मानने से इनकार कर दे तो ग्रामीण बैठक में आरोपी को कठोर दंड हेतु उस व्यक्ति का गांव में किसी से बातचीत ,लेनदेन सबकुछ बंद कर दिया जाता है। जबकि यह कानून के हिसाब से पूर्णतःगलत होता है।
* ऐसा ही मामला छुरिया विकासखंड के गैंदाटोला क्षेत्र के ग्राम जोशीलमती में देखने को मिला है। जहां पीड़िता जगदीश प्रसाद पिता- श्री श्यामलाल साहू निवासी जोशीलमती अपने परिवार के साथ सालों से निवास कर रहा है। उन्होंने सोमवार सुबह जब अपने पड़ोस के दुकान में सामान लेने गया तो दुकान वाले ने उसे समान देने से मना कर दिया । और उसे कहा कि मैं आपको समान नही दे सकता क्योंकि रात की मीटिंग में ये फैसला हुआ है कि गाव के कोई भी व्यक्ति आपकी कोई मदद नही करेगा। और वह परेशान होकर खाली हाथ लौट गया।
*पीड़िता ने गैंदाटोला थाना में लिखित आवेदन देकर लगाया मदद के लिए गुहार*
*पीड़िता जगदीश प्रसाद ने अपने ऊपर हो रहे प्रताड़ना के लिए गैंदाटोला थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मदद मांगा है। और दोषियों पर कार्यवाही की मांग किया गया है। अपने साथ न्याय नही होने पर स्वयं अपने परिवार सहित आत्मदाह कि चेतावनी भी पुलिस को दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस किस तरह दोषियों पर कार्यवाही करती है।
*मामला जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी का गृह ग्राम का है*
एक पीड़ित परिवार का सभी जोशीलमती के ग्रामवासियों ने कुछ मसलों के चलते हुक्का पानी बंद कर दिया। परिवार को किसी प्रकार का सहयोग गांव से नहीं मिल पा रहा है। परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ना झेल रहा है। और उन्होंने थाने में शिकायत भी की है। चुंकि जोशीलमती जिला पंचायत अध्यक्ष
गीता घासी साहू का गृह ग्राम है। और जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया का इतनी बड़ी मामले पर चुप्पी साध लेना लोगों के समक्ष से परे हैं। और रही बात जिला पंचायत अध्यक्ष के गांव में ये हाल है तो बांकी ग्रामों में क्या कुछ नहीं होता होगा?
*जाँच में है आवेदन स्टेटमेंट लेने पर क्लियर हो पायेगा*
*सत्तू लाल कंवर,सहायक उपनिरीक्षक गैंदाटोला*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button