11th March 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, सुबह छह बजे शुरू हुई थी भिड़ंत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि नैमेद थाना क्षेत्र के जबेली गांव के पास जंगल में रविवार सुबह छह बजे मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई
सुंदरराज के मुताबिक, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने शनिवार रात राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर जबेली, दुर्धा और मोसला गांवों में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सुरक्षाबलों का गश्ती दल और हथियारबंद नक्सली आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

कई सामान बरामद
सुंदरराज के अनुसार, गोलीबारी बंद होने के बाद मौके से दो महिला नक्सलियों के शव, 12 बोर की एक बंदूक, नौ एमएम की एक पिस्तौल, कॉर्डेक्स वायर, विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इलाके में और सुरक्षाबल भेजे दिए गए हैं तथा तलाशी अभियान अभी  जारी है।

Related posts

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चुनावी पाठशाला का हुआ आयोजन…

PAPPU SONI

बस्तर में रेल सुविधाओं एवं आंदोलन के विषय में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने रेलवे डीआरएम से की मुलाकात

DINESH DUBEY

बालको के खेल अकादमी में फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

ADMIN DESK

Leave a Comment