छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

ओमप्रकाश जायसवाल बने हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल), कई जिलों में बदले जिला एवं सत्र न्यायाधीश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सबसे प्रमुख नियुक्ति में हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) बनाया गया है।

प्रमुख तबादले

  • ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव पद से स्थानांतरित कर रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) बनाया गया।
  • अब्दुल जाहिद कुरैशी (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलौदाबाजार) को हाईकोर्ट रजिस्ट्रार (विजिलेंस) नियुक्त किया गया।
  • राकेश कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया।
  • रूपनारायण पात्रे को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया।
  • विनिता वारनेर को बलौदाबाजार का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया।
  • थॉमस एक्का को सूरजपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • अजय सिंह राजपूत को विशेष न्यायाधीश (एनआईए), जगदलपुर बनाया गया।
  • सिद्धार्थ अग्रवाल को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर पदस्थ किया गया।
  • किरण कुमार जांगड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया।
  • विनय कुमार प्रधान को रायपुर में एफटीसी (पॉक्सो) कोर्ट में पदस्थ किया गया।
  • डमरूधर चौहान को रायपुर में दसवें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया।
  • संगीता नवीन तिवारी को प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलौदाबाजार बनाया गया।
  • डॉ. मनोज कुमार प्रजापति का तबादला सारंगढ़-रायगढ़ किया गया।
  • अमित राठौर को रायपुर स्थानांतरित किया गया।
  • सुमित कपूर को रायपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • अमित कुमार कोहली को बलरामपुर-रामानुजगंज भेजा गया।

हाईकोर्ट ने तबादला आदेश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। नई पदस्थापनाओं के साथ संबंधित अधिकारी शीघ्र ही अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे।

Back to top button